तल अवीव: इस्राईल के रक्षा मंत्री यिस्राइल काट्ज ने दावा किया है कि ईरान को लेकर इस्राईल का मिशन अभी पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिशें फिर से शुरू कर रहा है।
अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, काट्ज ने एक कार्यक्रम में कहा कि ईरान के मामले में इस्राईल का मिशन अभी खत्म नहीं हुआ है। उनके मुताबिक, ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिशें दोबारा शुरू करने में जुटा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान की कुछ अन्य गतिविधियां इस्राईल की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रही हैं।
काट्ज ने अपने बयान में ईरान पर परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया, लेकिन इस दावे के समर्थन में कोई प्रमाण पेश नहीं किया।
दूसरी ओर, ईरान लगातार परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिशों से इनकार करता रहा है। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए है।
ईरान के खिलाफ इस्राईल की सैन्य कार्रवाई और उसके बयानों को लेकर क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।
आपकी टिप्पणी